जनपद बदायूं

मोदी सरकार के नौ साल, नौ अभियान चलाएगी भाजपा – बी.एल. वर्मा

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति व महासंपर्क अभियान के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न कराने पर विचार किया गया।

बैठक में केंद्रीय मंत्री वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा नौ अभियान चलाएगी जिसकी पार्टी ने महायोजना तैयार की है। पूरे प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। संपर्क अभियान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम की योजना बनाई है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार के 30 मई को 9 साल पूरे हो रहे हैं, 30 मई को ही इस अभियान का शुभारंभ रैली के साथ होगा। जिला, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर विशेष कार्यक्रमों के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा महासंपर्क अभियान के माध्यम से हमें फिर एक बार जनता के द्वार तक जाना है और भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूरा किया है। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा घर-घर पहुंचाएंगे। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोकसभा क्षेत्र के सभी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर सफल बनाएंगे। इस अवसर पर भाजपाइयों ने पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!