बदायूं। भादो पक्ष की अमावस्या पर स्नान करते वक्त गंगा में डूबी राजस्थान की किशोरी की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। गोताखोरों की टीम ने कई किमी तक गंगा के पानी में किशोरी को तलाशा मगर उसका कोई पता न चल सका।
रविवार को उझानी पुलिस की देखरेख में गोताखोरों की टीम गंगा में उतरी और गंगा में डूबी राजस्थान प्रदेश के भरतपुर जिले के गांव रुपवास निवासी किशोरी इन्द्रा पुत्री वीरान की तलाश की मगर गंगा के गहरे जल में उसका कोई पता न चल सका। किशोरी के परिजन उसके शव मिलने की आस में कछला गंगा घाट पर डटे हुए है और रह रह कर बिलख उठते है जिससे घाट पर मौजूद लोगों की आंखे नम हो जाती है।





