जनपद बदायूं

नोडल अधिकारी ने किया गौवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण

Up Namaste

बिसौली(बदायूं)। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा/जनपद के नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने विकासखंड आसफपुर के गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर 108 गोवंश स्वस्थ पाए गए एवं 43 गोवंश की सुपुर्दगी की गई  जिसमें से 1 गोवंश के पशुपालक के घर जाकर नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन भी किया गया।

नोडल अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल ओरछी विकासखंड आसफपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें 73 गोवंश स्वस्थ पाए गए एवं 40 गोवंश की सुपुर्दगी की गई, नोडल अधिकारी द्वारा दोनों स्थानों पर पर्याप्त शेड एवं साफ सफाई की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। उसके उपरांत विकासखंड बिसौली गोवंश आश्रय स्थल हत्सा का निरीक्षण किया जिसमें मौके पर 50 स्वस्थ गोवंश मिले एवं 52 गोवंश की सुपुर्दगी की गई है।

उन्होंनें गौवंश आश्रय स्थल ग्राम भीरमपुर भदेली का निरीक्षण किया गया। मौके पर पर्याप्त भूसा पाया गया, गोवंश का स्वास्थ्य भी ठीक पाया गया। नोडल अधिकारी द्वारा एक पशुपालक को ग्राम में जाकर सुपुर्दगी में दिए गए गोवंश का सत्यापन भी किया गया एवं गोवंश आश्रय स्थलों को स्वावलंबी बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!