उत्तर प्रदेश

जन समस्याओं का त्वरित निदान करें अधिकारी: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सरकारी पर लगभग 3 दर्जन जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक.एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी से बात की। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी।

बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से आवास, राशन न मिलना, अवैध कब्जा, पेन्शन, ऋणमाफी, नौकरी, मारपीट, राजस्व अधिक्रमण, सड़कों, जमीनी विवाद, चिकित्सा, बिजली, सफाई, आर्थिक सहायता दिलाने आदि से सम्बन्धित रहीं। आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!