जनपद बदायूं

लोगों को यातायात नियमों का कराया जाए पालनः डीएम

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह तथा समस्त उप जिलाधिकारियों, एआरटीओ सुहैल अहमद पीडब्ल्यूडी मुनीश कुमार एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सड़क सुरक्षा समिति व सड़क सुरक्षा माह सें संबंधित विभागों द्वारा कराए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की।

डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौपें गए अपने-अपने दायित्व को सही से निर्वहन करें। लोगों में यातायात नियमों की जन जागरूकता हो जिससे दुर्घटनाएं न हो।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार यातायात जागरूकता की गतिविधियां कराते रहें। वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। वाहनों में ओवरलोडिंग नहीं होनी चाहिए। यातायात नियमों के पंपलेट लोगों एवं विद्यालयों में वितरित किए जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जाए। शहर में यातायात नियमों की लाइटें सक्रिय रहे। दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट, स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर आदि के आवश्यक संकेतों पर कार्रवाई कराई जाएं। शहर में कहीं भी अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन न होने पाए।

उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग वाहनों, नशे में गाड़ी चलाना, बिना सीट बेल्ट एवं हेलमेट के गाड़ी चलाना, गाड़ी पर मोबाइल का प्रयोग करना, बाइक स्टंट करना, अनियंत्रण गति में वाहन चलाना को दृष्टिगत रखते हुए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। विद्यालय वाहनों की जांच की जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि यातायात नियमों की वॉल पेंटिंग, फ्लेक्स, पम्पलेट आदि कार्य कराएं जाए। लोगों को यातायात नियमों का पालन अवश्य कराया जाए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!