उत्तर प्रदेश

जनससमयाओं का किया जाए त्वरित निदानः केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय पर विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके तत्काल निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान आए दिब्यांगों के पास उपमुुख्यमंत्री खुद चल कर गए और उनकी समस्याएं सुन कर त्वरित निस्तारण के आदेश अधिकारियों को दिए इसी के साथ उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों से भी बात की।
जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित विभिन्न जनपदों के सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी जिसमें मुख्य रूप से आवास, राशन न मिलना, अवैध कब्जा, पेन्सन, ऋणमाफी, नौकरी, मारपीट, राजस्व अधिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास, सड़कों, शादी हेतु सहायता, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं। जनता दर्शन में आए दिव्यांगों से उपमुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निदेर्शित किया। आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कासगंज के वीरपाल सिंह लोधी ने बारात के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने हरदोई के सुनील कुमार त्रिपाठी ने मकान व प्लाट पर जबरन हो रहे कब्जे को रुकवाने, कानपुर के ओम प्रकाश गुप्ता ने केडीए से फाइल खोजवाने, फिरोजाबाद के रघुवीर सिंह ने दबंगों द्वारा मकान पर कब्जा करने, चंदौली की सुनीता देवी ने आवास दिलाने, धोबी घाट बचाओ समिति चंदौली के राकेश कनौजिया आदि ने धोबी घाट के निर्माण हेतु धन दिलाने, प्रतापगढ़ के एजाज अहमद ने भूमि विवाद में दबंगों से मुक्ति दिलाने बाराबंकी के आदित्य शुक्ला ने कथित अपराधियों पर कार्रवाई करने आदि आई कई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने शासन के कई उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारी कानपुर व बहराइच सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण कराया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!