उझानीजनपद बदायूं

पीएम मोदी के सिद्धांतों ने बदली भारत की राजनीति की दिशा और दशाः योेगेन्द्र सिंह

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार उझानी पहुंचे भाजपा नेता ठाकुर योगेन्द्र सिंह ने यहां का कि प्रधानमंत्री के सिद्धांतों और कार्यशैली ने भारत की राजनीति की दिशा और दशा दोनों ही बदल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर छाया हुआ है और विपक्ष संविधान तथा लोकतंत्र खतरें का रोना लिए बैठा हुआ भाजपा और पीएम मोदी को कोसने तक ही सीमित रह गया है, उसे देश की जनता की कोई चिंता नही है।

भाजपा नेता गुरूवार की सुबह राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना के प्रतिष्ठान पर पहुंचे जहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों ने उनका फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी देश की जनता के दिलों मंे राज कर रहे हैं जिसकी बदौलत श्री मोदी अबकी बार चार सौ पार का नारा बुलंद कर रहे हैैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के साथ यूं ही मोदी की गारंटी नही बन गया बल्कि मोदी की देश की जनता के प्रति समपर्ण और जनता को आगे बढ़ाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत मोदी की गारंटी को सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी ने जनता के लिए जो भी गारंटी दी उसे पूरा किया लेकिन अब जनता भी अपने वोट की गारंटी मोदी और योगी के लिए समर्पित कर रही है जिसके बदौलत भाजपा गठबंधन चार सौ पार ही नही करेंगे बल्कि इस बार नया इतिहास बनाएंगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!