बदायूं। बरेली से बदायूं-उझानी होकर पूरे देश तक जाने वाला बरेली मथुरा हाइवे की सड़क पर बदायूं जिले में नौशेरा गांव तिराहे पर तमाम गहरे गड्ढे हो गए है जो हादसे का सबब बन सकते है। इस मार्ग से जिले के आला अधिकारी करीब रोजाना गुजरते है इसके बाद भी न तो गड्ढे भरे जा रहे है और न ही सड़क की मरम्मत कराने की जरूरत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा समझी जा रही है। यहां से गुजरने वाला हर वाहन चालक कहता है कि अगर हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा?
जिला मुख्यालय से नौशेरा गांव महज पांच किलोमीटर की दूरी पर है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन यहां से होकर गुजरते हैं। नौशेरा तिराहें पर दोनों ओर की सड़कों में गड्ढे हो गए है जो दिन प्रति दिन गहरें होते जा रहे हैं। बताते है कि दिन के उजाले में छोटे-बड़े वाहन चालक गड्ढों को देख कर अपने वाहन बचा कर निकालते है फिर भी कई वाहन गड्ढों में हिचकोले खा जाते है। बताते है कि रात के समय अक्सर कई वाहनों के पहिए सीधे गड्ढें में चले जाते है जिससे वाहन को नियंत्रण करने में चालक को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर लोक निर्माण विभाग अभी भी नही चेता तो हादसा होने की संभावना बढ़ती जा रही है।
ऐसा नही है कि हाइवे के इस सड़क में बने गड्ढों से जिला प्रशासन के अधिकारी अंजान है। जिले के डीएम समेत अन्य आला अधिकारी और कर्मचारी करीब रोजाना इस मार्ग से गुजरते है और उनका वाहन चालक गड्ढों से बचाव करता है तब अधिकारी भी हिचकोले खाते होंगे मगर अब तक पीडब्ल्यूडी विभाग को गड्ढें भरने के लिए नही कहा है। ग्रामीणों ने तत्काल इस सड़क की मरम्मत करने और गड्ढा मुक्त बनाने की पुरजोर मांग जिला प्रशासन से की है।






