जनपद बदायूं

मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष ने किया मदरसों का निरीक्षण

Up Namaste

बदायूं। प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने आज जनपद में संचालित राज्यानुदानित मदरसों का निरीक्षण कर उनके द्वारा सर्वप्रथम दरगाह छोटे-बड़े सरकार पर जाकर हाजरी दी गयी एवं चादरपोशी की इसके उपरान्त उन्होंने मदरसा आलिया कादरिया मौलवी टोला एवं मदरसा शमसुल उलूम का निरीक्षण किया।

अध्यक्ष ने मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सही प्रकार से पढ़ाई करने के लिये प्रेरित किया गया। इसी प्रकार मान्यता प्राप्त मदरसों मदरसा मुस्लिम एजूकेशन होम चैधरी सरायं, आलिमा जनाब लालपुल तथा फैज-ए-आम उझानी, में पहुॅंचकर मदरसे में अध्ययनरत समस्त छात्र, छात्राओं को मदरसे की शिक्षा से सम्बन्धित निर्देश प्रदान किये।

अध्यक्ष ने मदरसे में उपस्थित शिक्षक एंव शिक्षणेत्तर कर्मचारियां की जानकारी प्राप्त की गयी। इसके साथ अध्यक्ष ने समस्त मदरसों के प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देश भी जारी किये कि मदरसो मे अध्ययनरत समस्त छात्र, छात्राओं को दीनी तालीम के साथ-साथ तकनीकी, आधुनिक कम्प्यूटर,गणित-विज्ञान,हिन्दी-अंगेजी विषयों की शिक्षा दी जाये। उन्होंने ने प्रधानमंत्री का सपना ’’मदरसों के छात्रध्छात्राओं के एक हाथ में कुरान व एक हाथ में कम्प्यूटर’’ के नारे की तर्ज पर बच्चों के विकास की बात कही।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!