दातागंज

बदायूं पहुंचने पर लोक निर्माण मंत्री जतिन प्रसाद का हुआ जोरदार स्वागत

दातागंज,(बदायूं)। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जतिन प्रसाद बदायूं के दातागंज पहुंचने पर क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डा. शैलेश पाठक ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ जोरदार स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद एक दिनी बदायूं दौरे पर आए थे। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाए। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है जिसे भाजपा कार्यकर्ता जनता से सीधे संवाद कर दूर करने का प्रयास करें। इस अवसर पर क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश पाठक ने कैबिनेट मंत्री को जनता की समस्याओं को बता कर उसके निदान की मांग की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, दातागंज विधायक, अशोक भारतीय, धीरज सक्सेना, राकेश वर्मा, मुन्ना सिंह, उपदेश शर्मा रबड़ी, अमन मयंक, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहेे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!