उझानी

उझानी में धूमधाम और युवाओं के आपार जोश के साथ निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। मर्यादा परषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाएं जाने वाली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और युवाओं के आपार जोश एवं जय श्री राम के नारों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का नागरिकों ने खुले मन से फूलों की बरसात कर भव्यता से स्वागत किया और भगवान श्री राम के दरबार का पूजन अर्चन किया।

गुरूवार की शाम लगभग चार बजे बिहारी जी मंदिर से शुरू होने वाली भव्य शोभायात्रा का केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल एवं व्यापारियों के साथ भगवान राम का पूजन अर्चन कर आरती उतारने के बाद शुभारंभ कराया। राम दरबार, काली अखाड़ों, बैण्ड बाजों और सुन्दर झांकियों के साथ विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूपों से सजी भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बाजारकला, किलाखेड़ा, साहूकारा, बिल्सी रोड, कसाई टोला, मुख्य चौराहा, स्टेशन रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर, पुरानी अनाज मंडी, गंजशहीदा होती हुई मंदिर पर पहुंचं कर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में शामिल डीजे पर बज रहे भगवान श्री राम के भजनों से युवाओं का आपार सैलाब जोश से हाई हो गया और उसने जब जय श्री राम के नारों को गुंजायमान किया तब पूरा नगर राम की भक्ति में आकंठ डूबा नजर आया।
भगवान श्री राम की शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। नर-नारी और युवा-बच्चें सभी भगवान राम का जयकारा लगाते हुए पुष्प वर्षा कर रहे थे। शोभायात्रा में शामिल राम दरबार का पूरे नगर में कई स्थानों पर आस्था के साथ पूजन अर्चन किया गया। बिल्सी रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने श्री राम शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भाईचारें की मिसाल कायम की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, वरिष्ठ सभासद अरूण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल बंटी, राजकुमार बंसल, अवधेश वर्मा, सर्वेश गुप्ता, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बॉबी, जमीर अहमद समेत भारी संख्या में लोग शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी साथ चल रहे थे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!