उझानी

उझानी में रामनवमी पर पहली बार दिखा युवाओं का जोश और आस्था रंग

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। मर्यादा परषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाली श्री राम नवमी शोभायात्रा में पहली बार युवाओं के अपार सैलाब के साथ उनका जोश और अस्था का रंग देखने को मिला।

नगर में श्री राम नवमी के अवसर पर निकाली गई भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा में पहली बार युवाओं में उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में अपार संख्या में पहुंचे युवाओं ने डीजे पर बज रही धार्मिक धुन पर जमकर नृत्य किया और जय श्री राम के नारों को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा में शामिल युवाओं के जोश से पूरा नगर भगवान राम की आस्था में डूब गया। निकाय चुनाव नजदीक देख चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं ंने भी श्री राम शोभायात्रा में हिस्सा लिया। भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा को देखने और पुष्प वर्षा कर स्वागत करने के लिए नागरिक छतों पर कई घंटे पहले ही खड़े हो गए जिससे प्रतीत होता है कि लोगों की आस्था धार्मिक यात्राओं के प्रति बढ़ी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!