उझानी

निकाय चुनाव का आरक्षण जारीः उझानी में पालिका बोर्ड की कमान संभालेगी महिला चेयरपर्सन

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। उत्तर प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव के लिए अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। सरकार के नगर विकास अनुभाग ने प्रदेश भर की नगर पालिकाओं के लिए सोमवार को आरक्षण सूची जारी कर दी है। आररक्षण सूची में बदायूं जनपद में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। बदायूं नगर पालिका के अध्यक्ष पद को अनारक्षित किया गया है वही उझानी पालिका के लिए अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया है।

सोमवार की शाम सरकार द्वारा जारी सूची में जनपद की नगर पालिकाओं का भी आरक्षण क्रम जारी किया गया है जिसके तहत बदायूं पालिका के अध्यक्ष पद के लिए सामान्य किया गया है जिससे कोई भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में ताल ठोंक सकता है। उझानी नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है इसमें भी कोई भी महिला चुनाव लड़ सकती है। जनपद में बिल्सी नगर पालिका परिषद के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है जबकि बिसौलली को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जनपद की दातागंज, सहसवान, ककराला आदि नगर पालिकाओं को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।

नगर पालिकाओं की आरक्षण सूची जारी होते ही चुनावी शंखनाद हो गया है। उझानी समेत अन्य नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने पासे फेंकने शुरू कर दिए है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!