जनपद बदायूं

सपाईयों ने मनाई महाऋषि कश्यप जयंती, समाजवादी महिला सभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Up Namaste

बदायूं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आज सपा कार्यालय, पर महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप एक वैदिक ऋषि थे,इनकी गणना सप्तऋषि के गणों में की जाती थी,हिन्दू मान्यता के अनुसार इनके वंशज सृष्टि के प्रसार में सहायक हुए।इनके पिता ब्रम्हा जी के पुत्र मरीचि ऋषि थे,इन्हें परमपिता का अवतार भी माना गया है। इस मौके पर बलवीर सिंह यादव, संतोष कश्यप, संजीव यादव, राजपाल शर्मा, जितेश एन लाल, सुभाष यादव, शीतल, उर्मिला, मुन्नी देवी, कन्या देवी, स्वरमाला, सियाराम, आरती, पुष्पा शाक्य, नूर आफसा, आरती ठाकुर, रजिया अब्बासी, शांति शाक्य, मिथिलेश कश्यप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।  इसके पश्चात समाजवादी महिला सभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया,जिसमे सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप के नेतृत्व में जगत ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!