बिल्सी

समानता दल ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जंयती

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में आज बुधवार को राष्ट्रीय समानता दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। यहां सबसे पहले कार्यकर्ताओं से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह शाक्य ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जन्म 1831 में महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में हुआ था। नौ वर्ष की अवस्था में 13 वर्ष के महात्मा ज्योतिबाराव फुले के साथ उनका विवाह हुआ। उन्होंने कहा देश की पहली महिला शिक्षिका वह नारी मुक्ति आन्दोलन की एक ऐसी महिला जिन्होंने 18वीं सदी में छुआ.छूत, सती प्रथा, बाल विवाह तथा विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियों के विरुद्ध अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ काम किया। उन्होंने अपने पति के सहयोग से पहला स्कूल खोला। इस मौके पर राजाराम शाक्य, अंकुश प्रजापति, पिंकू श्रीवास्तव, गयाशद्दीन, मोहित कठेरिया, राकेश श्रीवास्तव, सचिन शाक्य, संजीव दिवाकर, अजय कश्यप, सुरेन्द्र शर्मा, इंतियाज मलिक, ओमवीर शाक्य, चन्द्रपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!