उझानी

स्कूली बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में लॉकडाउन के पश्चात विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार करने के लिए दशहरा पर्व हर्ष उल्लास और उमंग के मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। स्कूल परिसर में छात्र छात्राओं ने रामायण के पात्रों का मंचन करते हुए सीता हरण, रावण वध का सजीव मंचन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विमल सिंह ने भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी और दशहरा त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। प्रिया सक्सेना ने रामायण के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान रेखा राठौर ने रामायण से संबंधित प्रश्नोत्तर किए जिसमें रिया मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, अक्षत, कीर्ति, नव्या गोयल, आदि विद्यार्थी पुरस्कृत किए गए। काजल श्रीवास्तव, दीपक प्रताप, यश शर्मा, रेखा राठौर, पूजा शर्मा, शिवानी शर्मा, कोमल भारद्वाज, प्रिया सक्सेना, चारू शर्मा, प्रगति यादव, सहित समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!