जनपद बदायूं

कार्यकर्ता बूथ पर निरंतर प्रवास करें: संजीव

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई जिनमें जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं पूर्व जनप्रितिनिधि, पूर्व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी भाजपा उ. प्र. संजीव चौरसिया एवं क्षेत्रीय महामंत्रीध्जिला प्रभारी राकेश मिश्रा क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र शिकरवार जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रवज्लन करके किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी भाजपा संजीव चौरसिया ने कहा कि पार्टी आगामी समय में विभिन्न अभियान कार्यक्रम चलाने जा रही है पार्टी का सदस्यता अभियान जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 100 नये सदस्य बनाएं जाएंगे । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निरंतर बूथ पर प्रवास करने को कहा है। क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र शिकरवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख जरूर बनें और अपने पन्ना मतदाताओं से निरंतर सम्पर्क करें। जिला, मण्डल, सेक्टर के पदाधिकारी बूथ पर जाएं और घर. घर संपर्क करें। क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें, आपके अथक परिश्रम की बदौलत बदायूँ जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा।
जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी है जो भी आगामी कार्यक्रम होंगे उनमें बढ़ चढ़कर भाग लेकर सफल बनाना है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!