जनपद बदायूं

स्काउट गाइड संस्था ने बाढ़ पीड़ित परिवारों में बांटी राहत सामिग्री

Up Namaste

बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था के पदाधिकारियों ने दातागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंच कर बाढ़ की विभिषका झेल रहे 400 परिवारोें में राहत सामिग्री वितरित की। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि आपदाओं के समय हम सब को एक दूसरे की मदद के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए।

स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं में घर से बेघर हुए लोगों की निरूस्वार्थ सेवा करने के लिए स्काउट संस्था हमेशा आगे रही है। श्री सक्सेना के नेतृत्व में डीओसी मोहम्मद असरार, डीटीसी स्काउट सत्यपाल गुप्ता, डीटीसी गाइड पूर्वी सक्सेना, जिला स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, गाइड संजना पाल, वंदना, स्काउट आशीष कुमार, रोहित गुप्ता, प्रेम कश्यप, देवांश मिश्रा, गुड्डू पूरी स्काउट टीम के साथ बाढ़ क्षेत्र पहुंचे।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि स्काउट टीम ने गांव हर्रामपुर, मौजमपुर, नवादा, गढ़िया आदि बाढ़ क्षेत्र प्रभावित गांवों में पहुंचे। स्काउट टीम ने बाढ़ पीड़ित गरीब 400 परिवारों को आटा, चावल, नमक, चायपत्ती, मोमबत्ती, माचिस की बाढ़ राहत सामग्री की किट दी। गांवों के आसपास पानी का बहाव तेज होने की वजह से दैयनीय स्थिति है। राजेश्वर यादव और शिक्षक प्रेम सिंह ने चारों गांव में जाकर बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाई। रामपाल और दुर्गेश ने गांवों में जाकर गरीब असहाय बाढ़ पीड़ितों लोगों को बुलाया। इस मौके पर निखिल चौहान, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!