उझानी

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने कछला वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव साजिद-प्रथम ने गुरूवार को कछला पहुंच कर वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुन निराकरण के निर्देश आश्रम संचालकों को दिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव साजिद-प्रथम आज दोपहर कछला पहुंचे और वहां संचालित नवजीवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे लगभग तीस वृद्ध महिला-पुरूषों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और वृद्धजनों को कानूनी अधिकारों से जागरूक भी किया। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा वृद्धजनों की देखरेख में आ रही समस्याओं का तत्काल निस्तारण के निर्देश भी दिए।
यहां बताते चले कि उप्र लखनऊ समाज कल्याण विभाग द्वारा उप्र माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण कल्याण नियमावली 2014 में दिये गये प्रावधानों के अनुसार पीपीपी मॉडल पर वृद्ध आश्रम का संचालन 2017-2018 में प्रारम्भ किया गया है। इस वृद्ध आश्रम संचालन अभिव्यक्ति वेलफेयर सोसाइटी, अलीगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!