जनपद बदायूं

वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी संजीव वर्मा डब्बू का निधन, शोक की लहर

सहसवान, (बदायूं)। वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी और पूर्व पालिका सदस्य संजीव वर्मा उर्फ़ डब्बू का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। दिवंगत वर्मा के निधन की खबर जब नगरवासियों को मिली तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई।
नगर के मुहल्ला जहांगीराबाद निवासी 55 वर्षीय संजीव वर्मा पिछले करीब दो महीने से बीमार चल रहे थे। उनकी हालत न सुधरने पर परिजन उन्हें ंइलाज के लिए दिल्ली ले गए जहां गुरूवार को उनका निधन हो गया। पूर्व पालिका सदस्य के निधन पर जब उनके शव को नगर में लाया गया तब उन्हें श्रद्धांजलि देने वालो का तांता लग गया। शुक्रवार को कछला गंगा घाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता समेत तमाम राजनैतिक लोगों और व्यापारियों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार धैर्य बंधाया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!