बिल्सी

सपा के वरिष्ठ नेता उदयवीर शाक्य ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुुए छोड़ी सपा, पार्टी को जोरों का झटका

बिल्सी,(बदायूं)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य ने टिकिट न मिलने और उनकी भावनाओं की उपेक्षा करने से आहत होकर समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव के दौरान उदयवीर शाक्य का इस्तीफा सपा को बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस्तीफा देने के दौरान श्री शाक्य सपा के उच्च स्तरीय नेतृत्व द्वारा की जा रही उपेक्षा से काफी आहत नजर आए साथ ही महानदल.सपा गठबंधन प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मौर्य पर भी अपशब्द कहने का आरोप उन्होंने लगाया है। उदयवीर शाक्य ने बताया कि वह करीब 20 साल से सपा से जुड़े रहे। दो बार बिल्सी के विधानसभा प्रभारी भी रहे। पिछले चुनाव में उनको बिल्सी विधानसभा से टिकट भी दिया गया। बाद में उनका टिकट काट कर विमल कृष्ण अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था। जो चुनाव में हार गए और तीसरे स्थान पर रहे। इस बार सपा ने उनको भी टिकट नहीं दिया और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव शाक्य के पुत्र चंद्रप्रकाश मौर्य को टिकट दिया है। श्री शाक्य ने कहा कि पार्टी में लगातार मौर्य.शाक्य की उपेक्षा की जा रही है।जिससे उनका समाज काफी आहत है। इसी के चलते उन्होने आज अपने आवास पर अपने सर्मथकों के साथ एक पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। श्री शाक्य ने अभी किसी पार्टी का दामन नही थामा है लेकिन कयास लगाएं जा रहे हैं कि वह किसी स्थानीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दे सकतें हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!