अपराधजनपद बदायूं

दो महिलाओं के चेहरें जले शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी

Up Namaste

बदायूं। जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र में आज शाम दो महिलाओं के पॉलीथिन में लपटे चेहरें जले शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जें में लेकर उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ककराला मार्ग पर उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची के समीप सड़क किनारें गड्ढें में पॉलीथिन में लिपटे कुछ ही दूरी के अंतराल पर शव पड़े देख ग्रामीणों में सनसनी और दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी तब थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पॉलीथिन से शवों को बाहर निकलवाएं तब शव महिलाओं के निकले लेकिन दोनों के चेहरें जले होने के कारण उनकी शिनाख्त नही हो सकी। दो महिलाओं के शव मिलने की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।

चेहरें जले शवों की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने दोनों शवों को जिला मुख्यालय भेज कर मोरचरी में रखवा दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों महिलाओं की हत्या के बाद बाहर से शव लाकर जनपद में फेंके गए है और दोनों चेहरें इसलिए जला दिए है ताकि उनकी जल्द शिनाख्त न हो सके। पुलिस ने बताया कि पुलिस जनपद के अलावा आसपास के जिलों के थानों में महिलाओं के गुम होने की जानकारी कराने की बात कह रही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!