जनपद बदायूं

शकील बदायूंनी ने बदायूं का नाम पूरे संसार में किया रोशन: अमन मयंक शर्मा

Up Namaste

बदायूं। गौरव क्लब एवं शकील बदायूंनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा सर्वप्रथम जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को सूचना देकर घण्टाघर स्थित शकील बदायूँनी पार्क से अतिक्रमण हटवाया गया। बदायूं गौरव क्लब एवं शकील बदायूनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि शकील बदायूँनी पार्क के चारों तरफ अतिक्रमण था फ्लेक्स और आसपास लगे ठेलों ने पार्क को ढक रखा था। ईओ ने संस्था की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शकील बदायूंनी पार्क पर उपस्थित अतिक्रमण को हटवाया।
संस्था के पदाधिकारियों ने पार्क की साफ सफाई की। गौरव क्लब एवं शकील बदायूंनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने शकील बदायूंनी की प्रतिमा को जल से स्नान करवाया। संस्था के पदाधिकारियों ने शकील बदायूँनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर शकील बदायूंनी को याद किया। बदायूं गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि शकील बदायूँनी ने पूरी दुनिया मे बदायूँ जनपद का नाम रोशन किया है। शकील बदायूंनी ने अपने गीतों से फिल्मी दुनिया में एक विशेष पहचान बनाई एवं पूरे विश्व में अपने गीतों से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है। वैशाली फिल्म्स के डायरेक्टर एवं गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना ने कहा कि शकील बदायूँनी अपने गीतों से हमेशा अमर रहेंगे। जब तक दुनिया है तक तब शकील बदायूंनी के लिखे हुए गीत गाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि बदायूँ जनपद की पहचान शकील बदायूंनी के नाम से है।बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक असरार अहमद ने कहा कि शकील बदायूंनी जैसी शख्सियत सदियों में एक बार ही जन्म लेती हैं। शकील बदायूंनी ने लगातार 3 वर्ष बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड जीता था। बदायूं गौरव क्लब के संरक्षक दिनेश शर्मा ने कहा कि बदायूँ गौरव क्लब एवं स्मृति क्लब के द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार शकील बदायूंनी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रदांजलि दी जा रही है। इस वर्ष भी नवम्बर माह में शकील बदायूँनी की याद में शकील बदायूंनी स्मृति महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। इस अवसर पर शायर नासिर बदायूंनी , इकबाल असलम उर्फ बल्लू भाई, अच्छन खां, गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय, विभांशु दत्त, ऋतुराज ख़ुसरिया, कौशल राठौड़, मनीष राठौड़, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!