उझानी(बदायूं)। आल यूपी एसोशिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्व सम्मति से उझानी सीएचसी पर तैनात युवा स्वास्थ्य कर्मी शत्रुधन पाल को एसोशिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। श्री पाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर साथी स्वास्थ्य कर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
शुक्रवार को घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघन पाल के अलावा अमित खोकर को प्रदेश प्रभारी, विकास मिश्रा महामंत्री, शैलेशपाल वरिष्ठ महामंत्री, जितेन्द्र मीना, सूरज कुमार, जितेन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष, कृष्णपाल संगठन मंत्री, वंश सक्सेना मंत्री, अनिल बघेल कोषाध्यक्ष चुने गए है। विजय कश्यप सहकोषाध्यक्ष, पुनीत कुमार, लोकेन्द्र पाल संरक्षक, गौरव कुमार, रामनरेश मोहनिया, मानसिंह चाहर सलाहकार, महिला संगठन मंत्री सुकृति त्रिपाठी, वरतिका वैश्य को चुना गया है इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी प्रदेश कार्य समिति के लिए चुने गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शुत्रघनपाल ने कहा है कि वह स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे।




