उत्तर प्रदेशराजनीति

आगरा में होगा सपा-कांग्रेस का मिलन, सीटों के बंटबारें के बाद सपा प्रमुख ने न्याय यात्रा में शामिल होने के दिए संकेत

Up Namaste

आगरा। महानगर में आगामी 25 फरवरी को पहुंचने वाली कांग्रेस की न्याय यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर हुए तालमेल के बाद यह संभव हो सका है और दोनों दलों ने एकजुटता के साथ जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा 25 फरवरी को आगरा पहुंचेगी। इस न्याय यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को शामिल होने का न्यौता देने गुरूवार को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय सपा कार्यालय पहुंचे और लेकिन अखिलेश यादव से मुलाकात न होने पर उन्हं आगरा में होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का अनुरोध अन्य सपा नेताओं से किया। यहां बता दें कि दो दिन पूर्व ही सपा और कांग्रेस के मध्य सीटों को लेकर तालमेल हुआ है जिसमें 17 सीटें कांग्रेस और 63 सीटें सपा के हिस्से में आई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!