उत्तर प्रदेशजनपद बदायूं

सपा नेता आबिद रजा ने छोड़ी सपा, दूसरी ओर बिसौली से सपा विधायक भी पहुंचे भाजपा के पाले में

Up Namaste

सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की चुनावी राह में आ सकती है बड़ी बाधा

बदायूं। मंगलवार समाजवादी पार्टी के लिए अमंगलकारी रहा। बिसौली से सपा विधायाक आशुतोष मौर्य ने राज्यसभा चुनाव में पाला बदल कर भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग की। सपा विधायक के इस कदम से उनके भाजपा में आने की चर्चाएं तेज हो गई है वही पूर्व विदेश मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के करीबी और बदायूं सदर से विधायक रहे आबिद रजा ने सपा पर मुसलमानों को पार्टी में बराबरी का हक न देने का आरोप लगाते हुए पार्टी को विदाई दे दी है। श्री रजा के पार्टी छोड़ने के बारे में कुछ दिन पहले यूपी ने नमस्ते ने अपनी खबर में संभावना जताई थी और हुआ भी वही। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के दो दिग्गज नेताओं के पार्टी से विदाई लेने के बाद प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की राह अब आसान नही रह गई है।

मंगलवार को राज्यसभा का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में भाजपा ने अपने आठवंे प्रत्याशी संजय सेठ को जीत दिलाने के लिए सपा के विधायकों से क्रास वोटिंग करा डाली। क्रास वोटिंग में बदायूं लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बिसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशुतोष मौर्य भी शामिल रहे। विधायक मौर्य के इस कदम के बाद उनका भाजपा में आना तय माना जा रहा है। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए है कि अगर वह विधायकी से इस्तीफा देते हैं तब भाजपा उन्हें पुनः चुनाव लड़ा सकती है या फिर श्री मौर्य को एमएलसी भी बना सकती है मगर अभी कुछ भी स्पष्ट नही है।

सपा के मुस्लिम नेता और बदायूं सदर से विधायक रहे आबिद रजा पिछले काफी समय से सपा से नाराज चल रहे थे। वह पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगातार पत्र लिख कर मुसलमानों की उपेक्षा और पार्टी में बराबरी का हक न देने का भी आरोप लगाते रहे हैं। पूर्व विधायक ने पार्टी नेतृत्व पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि सपा मंे मुसलमान केवल माइक लगाने और दरी बिछाने भर को रह गया है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता। उन्होंने ऐसे तमाम आरोपों को लगाते हुए मंगलवार को दिल्ली में प्रेसवार्ता कर पार्टी से इस्तीफा की घोषणा कर दी। पूर्व विधायक पूर्व विदेश मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के करीबी है। श्री शेरवानी पूर्व में ही सपा को विदा कह चुकें है और अब उनके नजदीक रहने वाले आबिद रजा ने भी पार्टी छोड़ दी है। आबिद इससे पूर्व वर्ष 2019 में हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव का जोरदार विरोध कर चुके हैं।

सपा के दो दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने से बदायूं लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे सपा के दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव की चुनावी राह अब आसान नही ही है। एक मौजूदा विधायक समेत पूर्व विधायक के जाने से सपा के जनाधार पर खासा असर पड़ सकता है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!