जनपद बदायूं

सपा नेता हीरालाल वर्मा ने साथियों के साथ ली भाजपा की सदस्यता

Up Namaste

बदायूं। भाजपा जिला कार्यालय पर वरिष्ठ सपा नेता प्रदेश सचिव एससी/एसटी प्रकोष्ठ हीरालाल वर्मा समेत सैकड़ों सपा नेताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के समक्ष भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अतिरिक्त सपा छोड़ने वालों में गिरीश शुक्ला पूर्व सभासद, ऋषभ वर्मा, सेवाराम वर्मा, रिंकू वर्मा, शेखर वर्मा, शिवम रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी समेत सैकड़ों नेताओं ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने हीरालाल वर्मा को पार्टी का पटका, माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!