उझानी

भाजपा नेता किशन शर्मा की माता का निधन, समाजसेवी संगठनों ने जताया शोक

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। भाजपा नेता और सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष किशन शर्मा की मां का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कछला गंगा तट पर विधि विधान के साथ किया गया। श्री शर्मा की माता के निधनन पर समाजसेवी और राजनैतिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

भाजपा नेता किशन शर्मा की 82 वर्षीय माता श्रीमती चंद्रकला का बीती देर रात निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। भाजपा नेता की मां के निधन की जानकारी सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों को हुई तो उनके कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा के घर पहुंच कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कछला स्थित गंगा तट पर किया गया जिसमें भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। भाजपा नेता की मां के निधन पर भाजपा के युवा नेता संजीव गुप्ता, विवेक राष्ट्रवादी, अखिल अग्रवाल, डा. आलोक गुप्ता, कमलेश वाष्र्णेय, डा. ब्रजेन्द्र वाष्र्णेय, विवेक माहेश्वरी, विकास मित्रपाल यादव, भाजपा नेता अशोक भारतीय समेत तमाम सामाजिक और राजनैतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!