जनपद बदायूं

सपा पाल सभा का प्रदेश महासचिव ने किया गठन, विवेक मोहन मंडल अध्यक्ष, ब्रजेश पाल बने मंडल महासचिव

Up Namaste

बदायूं। बदायूं दौरे पर आए सपा के प्रदेश महासचिव श्यामलाल पाल ने सपा पाल सभा के लिए बरेली मंडल और बदायूं जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। महासचिव ने बरेली मंडल अध्यक्ष पद के लिए विवेक मोहन और महासचिव पद पर ब्रजेश पाल एडवोकेट की नियुक्ति की है। बदायूं जिलाध्यक्ष पद के लिए अशोक पाल को नियुक्ति दी गई।

बदायूं के भ्रमण पर पहुंचे सपा के प्रदेश महासचिव श्यामलाल पाल ने पाल समाज के लोगों से बातचीत कर उन्हें हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। श्री पाल ने बरेली मंडल और बदायूं इकाई का गठन भी किया। श्री पाल ने विवेक मोहन को बरेली मंडल का अध्यक्ष और ब्रजेश पाल एडवोकेट को महासचिव बनाया है। उन्होंने बदायूं ईकाइ का गठन करते हुए अशोक पाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेेदारी दी है जबकि विमल पाल महासचिव, मुन्नालाल पाल और सुरेश पाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा की है कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनाने में सहयोग करेंगे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!