जनपद बदायूं

सपा महिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

Up Namaste

बदायूं। समाजवादी पार्टी कार्यालय बदायूं पर महिला सभा कमेटी की घोषणा सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें महिलाओं को उनके पद अनुसार लेटर वितरित किए जिसमें महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप को प्रेमपाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने लेटर देकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की।
महिला जिला महासचिव समाजवादी महिला सभा पुष्पा शाक्य बदायूं को बिसौली से पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा मौर्य जी द्वारा दिया गया श्रीमती सुषमा मौर्य जी ने संतोष कश्यप जिला अध्यक्ष महिला सभा सहित 51 महिला कार्यकारिणी की कमेटी को अपनी शुभकामनाओं से नवाजा और उन्होंने कहा की बदायूं जिले में इतनी संख्या में पहली बार समाजवादी पार्टी में महिलाओं की संख्या देखने को मिली है और किसी भी महिला को अगर मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं उसके सुख दुख में हमेशा तैयार रहूंगी। महिला सभा में कोषाध्यक्ष पद पर सिमरन कश्यप जिला उपाध्यक्ष पद पर रेनू धोबी को जिला अध्यक्ष महिला सभा संतोष कश्यप श्रीमती सुषमा मौर्य जी श्रीमती निधि गुप्ता जी नगर अध्यक्ष महिला सभा बिसौली ने लेटर देखकर समाजवादी पार्टी में महिलाओं को जोड़ने के लिए जागरूक किया। जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी में महिलाओं को सम्मान देने का काम नेताजी मुलायम सिंह यादव ने किया है और अखिलेश यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं बदायूं के पूर्व सांसद आदरणीय श्री धर्मेंद्र यादव जी ने किया है उन्होंने महिलाओं के सम्मान में कन्या विद्याधन विधवा पेंशन लैपटॉप वितरण से लेकर तमाम योजनाएं देने का काम किया है। इस मौके पर आशुतोष मौर्य पूर्व विधायक बिसौली यासीन गद्दी जिला महासचिव फखरे अहमद शोबी वरिष्ठ सपा नेता विपिन यादव प्रतिनिधि माननीय पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव जी बदायूं के प्रतिनिधि उदयवीर शाक्य पूर्व प्रत्याशी बिल्सी ओमवीर यादव विधानसभा अध्यक्ष बदायूं नवाब सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष सहसवान किशोरी लाल शाक्य विधानसभा अध्यक्ष बिल्सी वसीम गद्दी एवं नरेंद्र दिवाकर मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!