जनपद बदायूं

न्याय पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने को हुआ चिंतन

Up Namaste

बदायूं। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में न्याय पंचायत संगठन के गठन को लेकर कादरचौक, उझानी, सहसवान एवम ब्लॉक उझानी पर बैठक आयोजित की गयी। इसमें सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी तय की गई। इसके बाद सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द से युद्ध स्तर पर लगकर बूथ कांग्रेस कमेटी ग्रामसभा कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, वार्ड कमेटी व वार्ड के बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि संगठन के गठन में सभी जाति धर्मों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित कर युद्ध स्तर पर लग जाएं। किसी भी स्थिति में ब्लॉक, न्यायपंचायत, का गठन एक महीने के अंदर कर लिया जाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव शेखुपुर प्रभारी रहीम दाद खान, महासचिव प्रभारी सहसवान चौधरी फहीम अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष कादरचौक ओमवीर शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष उझानी रामबहादुर कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान सुल्तान, ब्लॉक अध्यक्ष दहगवां किश्वर अली ने भी विचार व्यक्त किया एवम समस्त जिला सचिव ब्लॉक प्रभारी, न्यायपंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!