जनपद बदायूं

सपा की महिला सभा ने नियुक्ति किए नगर व ब्लाक अध्यक्ष

Up Namaste

बदायूं। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने जनपद के प्रत्येक नगर व कस्बा में महिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने के उपरांत आज उनमें नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। उन्होंने महिला पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार की अनीतियों को लेकर जनता के बीच जाए और आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें।

सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह यादव की अगुआई में बबली को नगर अध्यक्ष उसहैत, ज्योति वाल्मीकि को नगर अध्यक्ष उझानी, विमला यादव को नगर अध्यक्ष दातागंज, नूर अफशा नगर अध्यक्ष बदायूं, किरन शर्मा नगर अध्यक्ष बिल्सी, स्वाति शर्मा नगर अध्यक्ष सहसवान, तनु गुप्ता नगर अध्यक्ष रुदायन तथा अरुण यादव ब्लॉक अध्यक्ष म्यायूँ, प्रेमवती कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष शेखुपुर, रज़िया अब्बासी ब्लॉक अध्यक्ष उझानी, रिंकी सागर ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान, छाया सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मुड़िया, भगवान देवी विधानसभा अध्यक्ष बिसौली, अर्चना शर्मा विधानसभा अध्यक्ष सहसवान, कुसुमलता यादव विधानसभा अध्यक्ष बिल्सी को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!