बदायूं। स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के 14 पुलिस निरीक्षकों, दरोगा और सिपाहियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक लगा कर उन्हें सम्मानित किया।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने जनपद में तैनात 14 पुलिस कर्मियों को आउट स्टैंडिंग सर्विस उत्कृष्ट सेवा पदक के लि चुना था। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित परेड के दौरान एसएसपी संकल्प शर्मा ने इंस्पेक्टर विनोद चाहर, ओमकार सिंह, देवेन्द्र धामा, चेतराम वर्मा, उपनिरीक्षक शिवेन्द्र भदौरिया, मनोज कुमार, संजय कुमार, रामसेवक, सुदेश कुमार, इसम सिंह, सत्यवीर सिंह, मुरारीलाल सैनी के अलावा आरक्षी कु. आशा, अवधेश कुमार आदि को उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक लगा कर सम्मानित किया। भारत सरकार से सम्मान पाकर पुलिस कर्मियों के हौंसले और बुलंद हो गए है। सम्मान पाने वाले पुलिस कर्मियों का कहना है कि वह जनता की सेवा निस्वार्थ भाव से करते रहेंगे।
एसएसपी ने लगाए सम्मान पदक तब गर्व से फूल गए गए पुलिस कर्मियों के सीने
Pawan VermaAugust 15, 2021
posted on
