सहसवान

उपजिलाधिकारी ने उस्माननपुर गांव का किया निरीक्षण

Up Namaste

सहसवान। आज उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा ने ब्लाक क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के स्वास्थ्य उप केन्द्र का निरीक्षण कर प्रसूति रजिस्टर एवं सार्वजनिक सम्पत्ति के विवरण का अवलोकन किया और स्वास्थ्य उप केन्द्र पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा आज अचानक उस्मानुपर के स्वास्थ्य उप केन्द्र पर पहुंची और औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने जननी महिलाओं को सरकार द्वारा दिए जाने वाली धनराशि विवरण की जानकारी हासिल की साथ ही साथ सार्वजनिक संपत्ति पर किस.किस का कब्जा है। सार्वजनिक रजिस्टर का अवलोकन किया जिसमें तालाब पर कब्जा एवं खलिहान की भूमि पर कब्जा कर घर बना लिए हैं। तालाब सड़क की भूमि, पंचायत की भूमि, खलिहान की भूमि, तथा स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर कब्जा कर रखा है। एसडीएम ने इस मौके पर कहा कि जिन लोगों ने अवैध कब्जें कर रखे हैं उन्हें नोटिस जारी कर दो दिनों में खुद अतिक्रमण हटा ले अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपजिलाधिकारी ने इस मौके पर गांव की साफ सफाई की व्यवस्था परखी जिसमें कमियां पाएं जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंनें ग्रामीणों से कहा कि बच्चों का टीकाकरण आदि कराएं। इस मौके पर नायब तहसीलदार विकास कुमार एवं हल्का लेखपाल कानूनगो मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!