उझानी

मुरादाबाद की सुधा निकली सड़क पर गिर कर मौत का शिकार बनी महिला, रिश्तेदारी में उझानी आई थीं

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। पंखा रोड पर आज सुबह पूजा कर वापस लौटते वक्त एक महिला की सड़क पर अचानक गिरने से मौत हो गई। शव को शिनाख्त न होने पर सीएचसी परिसर लाया गया जहां दोपहर उनकी शिनाख्त उनके पुत्र और रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंच कर सुधा के रूप में की। सुधा मुरादाबाद की रहने वाली है और दो दिन पहले ही अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी में आई थी।

आज सुबह लगभग 11 बजे पंखा रोड पर एक वृद्ध महिला अचानक सड़क पर गिर कर बेसुध हो गई। महिला के बेसुध हो जाने पर नागरिकों ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर दिया जिस पर पहुंची एम्बुलेंस उसे लेकर अस्पताल आई जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला पास मौजूद थैले में सामान देखा तब उसमें पूजा की सामिग्री, गंगाजल, गुड़ आदि थे। बताते हैं कि अज्ञात महिला की मौत की जानकारी नागरिकों एवं समाज सेवियों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी। बताते है कि दोपहर में रामलीला ग्राउण्ड परिसर में रहने वाले अवनीश भटनागर के परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मृतका की शिनाख्त 65 वर्षीय सुधा पत्नी सतीश भटनागर निवासी आवास विकास कालोनी मुरादाबाद के रूप में की। इस दौरान मृतका का पुत्र अनिकेत भटनागर भी मौजूद था। अनिकेत ने बताया कि वह अपनी मां के साथ उझानी निवासी अपने मौसा अवनीश भटनागर के घर आया था। उसने बताया कि आज सुबह उसकी मां पूजा करने की कह कर घर से निकली लेकिन दोपहर तक नही पहुंची तब उनकी खोजबीन शुरू की गई। उन्होंने बताया कि जब उनको अज्ञात महिला की मौत की जानकारी हुई तब वह अस्पताल पहुंचे तब उक्त शव उसकी मां का था। परिजन पुलिस को सूचना देकर बिना पीएम के शव अपने साथ ले गए हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!