जनपद बदायूं

रामसेवक सिंह के भाजपा में शामिल होने पर मिठाई बांटकर समर्थकों ने मनाई खुशियां

Up Namaste

कुंवरगांव,(बदायूं)। पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल भाजपा में शामिल होने की जैसे ही खबर कस्बे में फैली उनके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई नगर के शिव कुमार गुप्ता ने मिठाई बांटकर पटाखे चलाकर खुशी जाहिर की।

पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल जैसे ही पार्टी की मुख्यधारा में जोेड़ा गया वैसे ही नगर के उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने आतिशबाजी छोड़ने के बाद मिठाईयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर उनके समर्थकों का कहना है कि पूर्व विधायक के भाजपा में आ जाने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह दूना हो गया है। इस अवसर पर पिंकेश गुप्ता, उमेश कश्यप, दिलीप वर्मा, अमर रस्तोगी, अनुज रस्तोगी, गुड्डू रस्तोगी,
मुकेश शर्मा, रिंकू गुप्ता, विवेक गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, प्राणसुख आदि लोग मौजूद रहे। इधर बदायूं में युवा भाजपा नेता विश्वनाथ मौर्य एडवोकेट ने पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेेल के भाजपा मंे पुनः शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। श्री मौर्य ने कहा कि पूर्व विधायक रामसेवक सिंह एक जुझारू कार्यकर्ता और विधायक रहे है उनके भाजपा में आने से भाजपा को नई गति मिलेगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!