उझानी

स्वर्णकार समाज के अधिवक्ता दिवाकर वर्मा बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

Up Namaste

उझानी, (बदायूं) । बदायूं से अधिवक्ता दिवाकर वर्मा को भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं समेत उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में बदायूं से प्रदेेश कार्यकारिणी के लिए अधिवक्ता दिवाकर वर्मा का नाम होने पर यहां खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मनोयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं राहुल शंखधार, किशन शर्मा, शंकर गुप्ता, अखिल अग्रवाल, अंकित वाष्र्णेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दिवाकर वर्मा को प्रदेश संगठन मंे जगह मिलने से साफ जाहिर है कि बदायूं के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा में लगे रहते हैं। इधर स्वर्णकार समाज के लोगों ने भी श्री वर्मा के प्रदेेश कार्यकारिणी में चयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!