उझानी

अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संगठन के नवीन अध्यक्ष, रिजवान बने महामंत्री

Up Namaste

उझानी, (बदायूं) । अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संगठन की ब्लाक इकाई का आज गठन हुआ जिसमें प्रधान नवनीत शाक्य को अध्यक्ष और रिजवान अहमद को महामंत्री चुना गया।

अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संगठन के बैनर तले ब्लाक परिसर मंे में जुटे प्रधानों ने संगठन का उझानी ब्लाक में विस्तार करने के लिए मंथन किया। मंथन करने के बाद गठौना के प्रधान नवीन शाक्य को सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया। इसके अलावा सकरी जंगल के प्रधान रिजवान अहमद को महामंत्री चुना गया। बैठक में संगठन के लिए अशोक कुमार, रोहित कुमार, सुमनवीर सोलंकी उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र सिंह सचिव, अश्विनी कुमार कोषाध्यक्ष, कस्वराज सिंह मीडिया प्रभारी चुने गए जबकि सह मीडिया प्रभारी उपदेश कुमार बनाएं गए हैं। संगठन के लिए पोप सिंह, सुनील कुमार सदस्य चुने गए है वही लोकराम कश्यप को जिला कार्यकारिणी के लिए चुना गया है। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रधानों की समस्याओं समेत अन्य समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!