सहसवान

चोरों ने चटकाए मंदिर के ताले, मूर्तियां और घंटे चोरी, नागरिकों में रोष व्याप्त

Up Namaste

सहसवान (बदायूं)। मंदिर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने मूर्तियां, घंटे और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता चलने पर पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वही नागरिकों में रोष व्याप्त है।

नगर के मुहल्ला सैफुल्लागंज निवासी गौरव दास ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह मुहल्ले की बाहरी दिशा में गांव फतनपुर टप्पा हवेली के रकबे में स्थित श्री राम जानकी मंदिर का पुजारी है। शनिवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के दरवाजे के ताले तोड़कर राधा कृष्ण, विष्णु भगवान की प्रतिमा, चढ़ावे का सामान, घंटे, जी और अन्य सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह गौरव मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता लगा। पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पड़ताल शुरू कर दी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!