जनपद बदायूं

प्रदेश की सत्ता में हत्यारों को संरक्षण देने वाले बैठे है और आपातकाल लागू है: ओमकार

बदायूं। सीतापुर में दूसरे दिन भी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद रिहाई को लेेकर चल रहेे धरने में कांग्रेसजनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा और सरकार के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुुए प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग की।

मंगलवार को जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में जिला उपाध्य्क्ष आतिफ खां जख्मी, जिला सचिव विशेष कुमार फौज, शरद कुमार, अज़हर हुसैन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। ओमकार सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय मंत्री के हत्यारे बेटे द्वारा जिन किसानों की हत्या की गई है। उनके परिजनों से उनके दुख को बांटने जा रही थी लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने केन्द्रीय मंत्री और उसके बेटे की करतूतों को छिपाने के लिए कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी करा ली। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में हम किसी के दुख दर्द को बांट भी नही सकते और उनके दुख दर्द में मिलने जाने पर आप पर शांति भंग का मुकदमा दर्ज करवा दिया जाएगा। हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। हम ये लोग सावरकर को पूजने वाले लोग है हम गांधी और भगत सिंह को पूजने वाले लोग है। हम कांग्रेसी है किसी मुकदमे से नही डरते जब तक प्रियंका गांधी की रिहाई नही होगी तब तक हम लोग यहां से हटने वाले नही है। प्रांतीय आवाह्न पर कल इस तानाशाही एवम हत्यारों को संरक्षण दे रही सरकार के विरोध में प्रदेश भर के कांग्रेसी गिरफ्तारी देंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!