बिल्सी

आज मनुष्य का मन पापी हो गया हैः आचार्य रुप

बिल्सी,(बदायूं)। यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज के यज्ञ मंदिर पर आज सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर विशेष यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमे श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा शरीर को सुंदर बनाने से काम नहीं चलेगा, मन को सुंदर बनाने से ही जीवन में और समाज में सुख शांति की स्थापना होगी। आज मनुष्य के मन पापी हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि सब के मनों में लोभ हैं, कामवासना, मोह और ईर्ष्या द्वेष है इसी के चलते आदमी आदमी के साथ जानवरों सा व्यवहार कर रहा है। जो जितना पढ़ा.लिखा और जितने उच्च पद पर है। वह उतना ही मानसिक रोगी है। अनिल उपाध्याय ने कहा कि आज के इंसान की सोच यह हो गई है कि अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता। इस मौके पर प्रज्ञा आर्य, संतोष कुमारी, सूरजवती देवी, रेखा रानी, भावना रानी, कौशिकी रानी, शौर्य प्रताप सिंह, राकेश आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!