जनपद बदायूं

जन आशीर्वाद यात्रा के साथ गुरूवार को अपने गृह नगर पहुंचेंगेे केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, होगा शानदार स्वागत

Up Namaste

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया की केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास बी एल वर्मा जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 16 अगस्त को मथुरा से प्रारंभ की थी जिसका कल 19 अगस्त को बदायूं में भाजपा कार्यालय पर समापन होगा ।
बी एल वर्मा केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बनने के बाद प्रथम बार बदायूं आगमन हो रहा है पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में अति. उत्साह और खुशी का माहौल है कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर जगह. जगह भव्य तैयारी कर रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री जिले की सीमा जरीफनगर पर सुबह समय 9ः45 बजे पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, उसके बाद दहगवां चौराहे पर 10ः00 बजे, उस्मानपुर 10ः15 बजे, नगला चोई 10ः25 बजे, अकबराबाद चौराहा सहसवान 10ः30 बजे, खंदक 11ः05 बजे, ज्वालापुर 11ः10 बजे, कौलहाई 11ः15 बजे, मुजरिया चौराहा 11ः25 बजे, तिगोड़ा 11ः40 बजे, हजरतगंज 11ः45 बजे, मंडी समिति उझानी पर दोपहर 12ः10 बजे पहुंचेंगे जिसके बाद उझानी में भव्य रोड शो किया जाएगा। उसके बाद उझानी से प्रस्थान करके गंगोरा 2ः50 बजे, मेडिकल कॉलेज 3ः00 बजे पहुँचेगे जहां पीएम केयर फण्ड द्वारा लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे एवं रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद लालपुल तिराहा 3ः20 बजे, कचहरी 3ः40 पुलिस लाइन चौराहा 3ः50 बजे, इंद्रा चौक 4ः00 बजे, जवाहरपुरी 4ः10 बजे एवं आशीर्वाद जन यात्रा का अन्तिम पड़ाव भाजपा कार्यालय पर 4ः45 बजे पहुंचेंगे जहां भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत संबोधन एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा। आशीर्वाद जन यात्रा को समापन करने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा कुछ वरिष्ठ लोगों के आवास पर जाकर भेंट करेंगे। जिसमें नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष हर प्रसाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह के आवास पर जाकर भेंट करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम उझानी निज निवास पर करेंगे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!