जनपद बदायूं

यूपी दिवस का किया जाए भव्य आयोजनः डीएम

Up Namaste

बदायूं। शु्क्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह व सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ 24 से 26 जनवरी को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन के सम्बंध में बैठक आयोजित की। उत्तर प्रदेश दिवस, तीन दिवसीय कार्यक्रम जिलाधिकारी द्वारा बदायूं क्लब में किया जाएगा।

डीएम ने समस्त सम्बधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टाल लगाकर अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर जनपद के अच्छे खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाए। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। जनपद के इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाए। सभी सम्बंधित अधिकारी माइक्रो प्लान बनाकर इसकी रूपरेखा तैयार कर लें। उन्होने निर्देश दिए कि यूपी दिवस का आयोजन भव्य तरीके से किया जाए।
‘‘उत्तर प्रदेश दिवस“ आयोजन की मुख्य थीम “निवेश एवं रोजगार“ है। निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, रोड शो, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित किये जाए। समारोह में नवीन कृषि तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी के अतिरिक्त मिलेट्स (मोटे अनाज) से बने खाद्य पदार्थों को भी प्रदर्शित किया जाए।

खेल विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर के खेलों यथा-खो-खो, कबड्डी, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, किक्रेट, टेनिस, दौड़, बाधा दौड़ इत्यादि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तर पर प्रतियोगितायें आयोजित कराते हुए खेलों का प्रदर्शन किया जाये। खेल से सम्बन्धित विभिन्न पुरस्कारों का वितरण भी किया जाये। विभागों एवं जिलों की ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिभाओं का सम्मान किया जाये, जो युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हों।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!