उत्तर प्रदेशजनपद बदायूं

अपडेट खबरः सैलून चलाने वाले दो युवकों ने की थी सगे भाईयों की हत्या, हत्यारों के निशाने पर था पूरा परिवार?

Up Namaste

बदायूं। शहर की बाबा कालोनी में दिल दहलाने वाले सगे भाईयों की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। लोग समझ नही पा रहे हैं कि आखिर सैलून चलाने वाले युवकों की बच्चों से क्या दुश्मनी थी लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के टारगेट पर पूरा परिवार था और इसी के चलते सीधे सगे भाईयों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा दिया। बताते हैं कि हत्यारोपियों का विवाद सगे भाईयों के पिता से था लेकिन जान बच्चों को गवानी पड़ी।

बताते हैं कि मंगलवार की देर शाम बदायूं शहर की बाबा कालोनी निवासी विनोद कुमार के घर में उनके सामने सैलून चलाने वाले साजिद और जावेद घुस आए और आते ही परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। बताते हैं कि दोनों आरोपियों ने विनोद के तीनों बच्चों को टारगेट करते हुए हमला बोल दिया। बताते हैं कि बच्चें आरोपियों से बचाने के लिए दूसरी मंजिल पर पहुंच गए लेकिन उनके पीछे पहुंचे साजिद और जावेद ने आयूष और पीयूष नामक सगे किशोर भाईयों का उस्तरें से गला रेत कर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया। इस वारदात में विनोद का तीसरा बच्चों भी घायल बताया जा रहा है। बताते हैं कि वारदात के दौरान विनोद की पत्नी संगीता अपने पार्लर पर बताई जा रही हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!