जनपद बदायूं

सहकारिता चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत ऐतिहासिकः राजीव गुप्ता

Up Namaste

बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले की 43 सहकारी संघों के लिए हुए चुनाव में सभापति और उपसभापति पद पर भाजपा के प्रत्याशियों जीत हासिल कर कांग्रेस, सपा और बसपा का सूपड़ा साफ कर दिया जो अपने आप में एक इतिहास है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सहकारिता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार विजय हासिल की है, उन्होंने इसका श्रेय पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोक जनकल्याणकारी नीतियों व पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम व सूझबूझ और सटीक नीति से सहकारिता चुनाव में जनपद बदायूं ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश में समस्त साधन सहकारी समिति लि. व सहकारी संघ लि. पर निर्विरोध निर्वाचन कराकर प्रथम स्थान हासिल किया है। सहकारिता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिओम पाराशरी, किशन चन्द्र शर्मा, रविंद्र पाल सिंह, सुनीलदत्त पाठक सहित सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, सदस्य जिला पंचायत, मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों ने अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!