जनपद बदायूं

फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बिजली तार चोरी करते चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Up Namaste

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोला में 66 हजार वोल्ट की बिजली के तारों की चोरी कर ले जाते वक्त चोरों का वाहन कच्चें रास्ते में फंस गया जिससे ग्रामीणों की नजर तार चोरों पर पड़ गई जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ लिया और फिर थाना पुलिस को बुला कर उनके हवाले कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तार चोर को हिरासत में लेने के बाद जब चोर से उसके साथियों के बारे में पूछा तब उसने बताया कि उसके साथी भाग निकले है। पुलिस ने चोरी किया हुआ तार और छोटा हाथी वाहन को भी अपने कब्जें में ले लिया है। पुलिस तार चोर से थाने में ले जाकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस चोर को जेल भेजेगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!