बदायूं। पांच दिन पहले घर से अचानक लापता हुए एक अधेड़ का शव मुजरिया थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका मिला जिससे सनसनी फैल गई। शव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसकी शिनाख्त कराई और फिर परिजनों को इसकी सूचना दी जिस पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। लापता अधेड़ का शव मिलने से परिजनों में चीत्कार मची हुई है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी अधेड़ पांच दिन पहले अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की मगर उसका कोई पता न चल सका। अधेड़ ग्रामीण के न मिलने पर परिजनों ने गत 13 सितंबर को बिल्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिससे पुलिस भी उसकी तलाश में लग गई। मंगलवार को मुजरिया के जंगल में एक अधेड़ के शव होने की सूचना पर बिल्सी पुलिस भी पहुंुच गई और अधेड़ के परिजनों को बुला लिया। शव की शिनाख्त होने के बाद मुजरिया पुलिस ने पीएम की कार्रवाई की। शव मुजरिया थाना क्षेत्र के अफजलपुर छगनपुर के जंगल मंे मिला है।





