जनपद बदायूं

हम जनविश्वास यात्रा निकाल रहे है वो झांसा यात्रा निकाल कर प्रदेश की जनता को झांसा दे रहे हैंः जेपी नड्डा

Up Namaste

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी और अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर यह साबित कर दिया कि अब देश मे एक विधान एक निशान और एक ही प्रधान है। उन्होंने कहा कि हम विकास के वादे पूरे करने के बाद जन विश्वास यात्रा निकाल रहे है और वो झांसा यात्रा निकाल कर प्रदेश के लोगों को झांसा देने का काम कर रहे हैं।

श्री नड्डा इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में जन विश्वास यात्रा की जनसभा में कहा कि तीन तलाक बिल लाकर आठ करोड़ पीड़ित महिलाओं को इज्जत की जिन्दगी दी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी हैं इसलिए अयोध्या में भव्य राममंदिर बन रहा है। हम गन्ना की बात करते हैं तो उनके मुंह से जिन्ना निकलता है। जिन्ना का नाम लेने वाले देश के लिए खतरा हैं। इस जिन्न को बोतल में बंद करने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। सपा के लिए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले दंगा तंत्र था योगी आदित्यनाथ के आने के बाद अब यहां कोई माफिया नहीं दिखाई देता। उन्होंने कहा विपक्षी दलों के नेताओं की न नीति है न नीयत केवल कुर्सी ही उनकी नीति है जबकि भाजपा कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं आई है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने किसानों के नाम पर नेतागिरी की लेकिन किसानों का भला मोदी सरकार ने ही किया। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा सबके लिए काम करती है, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना और आयुष्मान योजना सबके लिए है यह अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आ गए हैं तो सभी राजनीतिक दल लुभावने नारे लगाएंगे लेकिन पीछे की सरकारों ने क्या किया है यही उनके आगे की भूमिका तय करेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से माफियाओं की सफाई कर दी है। यह सरकार की सही नीयत के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अनाचार और दुराचार की पर्यायवाची समाजवादी पार्टी है ये लोग नए नहीं हैं वही पुराने लोग हैं, यह वही सपा है जो महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ आवाज उठाती है। इन्हें न तो युवाओं की फिक्र है और न ही किसानों की। जनसभा को केन्द्रीय मंत्री अुर्जन मेघवाल, बीएल वर्मा, एसपी बघेल के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री महेन्द्र सिंह, महेश गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!