जनपद बदायूं

बदायूं में निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने हंगामा करते हुए डाक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

Up Namaste

बदायूं। शहर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती का आपरेशन से डिलीवरी कराने के बाद अचानक प्रसूता की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डाक्टर समेत अस्पताल प्रबंधन पर लाहपरवाही के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी फरत की गर्भवती पत्नी अरिस को परिजन डिलीवरी कराने के लिए मौहल्ला पनबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल ले कर आए। बताते है कि डाक्टर ने महिला की आपरेशन से डिलीवरी कराने की बात कही जिस पर परिजन राजी हो गए। परिजनों का कहना है कि आपरेशन से बच्चें का जन्म हुआ और इसके बाद डाक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया जिससे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत से हैरान और दुखी परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काट दिया। परिजनों ने डाक्टरों पर लाहपरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि डाक्टर ने उनसे आपरेशन के नाम पर मोटी रकम ले ली फिर भी हमारे मरीज की मौत हो गई। बताते है कि हंगामे की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस पहुंच गई और हंगामा कर रहे परिजनों को समझाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। महिला के शव का पीएम हुआ या नही इसकी अभी कोई जानकारी नही मिल सकी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!