बिल्सी

हर क्षेत्र में अपनी क्षमता को प्रदर्शित कर रही हैं महिलाएं, मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम में महिलाएं हुई सम्मानित

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। शासन के निर्देश पर महिलाओं को जागरुक करने और सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति का कार्यक्रम आज बुधवार को नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित नवीन प्राथमिक स्कूल में आयोजित किया गया। जिसका शुभांरभ कोतवाली में तैनात महिला एसआई पूनम यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

महिला एसआई ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि वह निर्भीक होकर अपने जीवन को जीए। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा महिला हेल्पलाइन समेत कई हेल्पलाइन जारी कर रखी है। उन पर वह अपनी शिकायत दर्ज कर लाभ उठा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे देश का गौरव है। महिलाओं को किसी से डरना नहीं चाहिए। इसी क्रम नगर शिक्षाधिकारी राशिद अनवर सिद्दीकी ने भी महिलाओं को सशक्त बनने के कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। महिलाएं हमारे देश की शान है। महिलाएं अपने को किसी से कम नहीं समझे। हाल ही हुए पैरा ओलंपिक में महिलाओं ने ही परचम लहराया है। इसके बाद पिंकी काबरा, ममता राठी, रमा गुप्ता, श्वेता माहेश्वरी, शबनम तनवी को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक वीरपाल सिंह, महेंद्रपाल शर्मा, नाजमा, इंद्रा माहेश्वरी, सीमा बी, बाबर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!